Rajasthan Nand Ghar Yojana News 2026: राजस्थान नंद घर योजना में 25,000 केंद्रों पर भर्ती देखें

Rajasthan Nand Ghar Yojana News 2026: नन्द घर योजना राजस्थान सरकार की ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों को आधुनिक, सुविधायुक्त एवं बच्चों और महिलाओं के लिए उपयोगी मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र (नन्द घर) के रूप में विकसित करना है। यह योजना आंगनबाड़ी सेवाओं में समुदाय, दानदाताओं, सामाजिक संस्थाओं और कॉरपोरेट/CSR क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर आधारित है ।

Rajasthan Nand Ghar Yojana News 2026 मुख्य उद्देश्य

0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को बेहतर प्री-स्कूल शिक्षा एवं पोषण उपलब्ध कराना।

आंगनबाड़ी केन्द्रों का भौतिक एवं शैक्षणिक स्तर बेहतर करना।

बच्चों के लिए खेल, सीखने और ई-लर्निंग की सुविधाएं विकसित करना।

गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण एवं आवश्यक सेवाओं से जोड़ना।

आंगनबाड़ी को बच्चों और माताओं के सामुदायिक केन्द्र के रूप में विकसित करना।

Rajasthan Nand Ghar Yojana News 2026 नन्द घर में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं

नन्द घर के तहत आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत/उन्नयन, किचन, शौचालय, पेयजल, बाउंड्री, किचन गार्डन और खेल सुविधाओं पर काम किया जा सकता है। बच्चों के लिए प्री-स्कूल एजुकेशन किट, शिक्षण सामग्री, व्हाइट बोर्ड, खिलौने तथा ई-लर्निंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

योजना का नोटिस यहां देखें

Rajasthan Nand Ghar Yojana News 2026 योजना में भागीदारी

नन्द घर योजना की खास बात जनभागीदारी है। दानदाता, सामाजिक कार्यकर्ता, NGO, ट्रस्ट एवं कॉरपोरेट/CSR संस्थाएं आंगनबाड़ी केन्द्र को गोद लेकर उसके विकास में सहयोग कर सकती हैं। राजस्थान की मूल व्यवस्था में एक या अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों को पांच वर्ष तक अपनाने और अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने को प्रोत्साहित किया गया है।

Rajasthan Nand Ghar Yojana News 2026 राजस्थान में विस्तार

राजस्थान में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केन्द्रों को नन्द घर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई। 2022 में राज्य सरकार और वेदांता लिमिटेड के बीच 25,000 आंगनबाड़ी केन्द्रों को नन्द घर के रूप में विकसित करने के लिए समझौते का उल्लेख सरकारी/विश्वसनीय स्रोतों में मिलता है।

Rajasthan Nand Ghar Yojana News 2026 किसे लाभ?

इस पहल का मुख्य लाभ आंगनबाड़ी जाने वाले छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को मिलता है। बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और विकास संबंधी सेवाएं तथा महिलाओं को स्वास्थ्य-पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर है।

Rajasthan Nand Ghar Yojana News 2026 कितनी वैकेंसी होगी

राजस्थान सरकार द्वारा 2022 से योजना को शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत अब तक लगभग 25000 नंद घर आंगनबाड़ी केंद्र विकसित कर दिए गए हैं अब 25000 आंगनबाड़ी केदो में यानी नंद घरों में हर आंगनबाड़ी केंद्र में

दो महिलाओं की आवश्यकता होगी इस प्रकार राजस्थान इतिहास की सबसे बड़ी वैकेंसी की घोषणा होने वाली है इसका प्रस्ताव सरकार द्वारा वित्त विभाग को भेजा गया है जल्दी ही भी विभाग से जब फाइल आ जाएगी उसके बाद इस वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा ।

Rajasthan Nand Ghar Yojana News 2026 योग्यता और अन्य जानकारी

राजस्थान नंद घर योजना के अंतर्गत किन महिलाओं को लिया जाएगा इसके लिए क्या योग्यता है आपको बता दे की ऐसी सभी महिलाएं जो फिलहाल आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत है उनको और ऐसी महिलाएं जिन्होंने ईसीसीई कोर्स कर लिया है जिनको बच्चों को पढ़ाने का अच्छा अनुभव है उन सभी महिलाओं को जो दसवीं पास है उनको योजना के अंतर्गत सबसे पहले शामिल किया जाएगा ।

इस वेकैंसी का नोटिफिकेशन अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है नोटिफिकेशन जारी होते ही इसकी सूचना सबसे पहले आपको हमारे पेज पर उपलब्ध करवाई जाएगी आपको बता दे की हमारी वेबसाइट पर लगातार निगाहें बनाए रखें जैसे ही सूचना आएगी आपको सबसे पहले अपडेट कर दिया जाएगा ।

Leave a Comment