Vidya Sambal Merit List Cutoff Result 2026: विद्या संबल योजना की पहली अस्थाई वरीयता सूची जारी, यहां देखें PDF और Cutoff राजस्थान में विद्या संबल योजना 2026-27 को लेकर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है।
योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की पात्रता जांच के बाद अस्थाई वरीयता सूची (Temporary Merit List) जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन अभ्यर्थियों ने गेस्ट फैकल्टी के पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब संबंधित विद्यालय या संस्थान की जारी की गई सूची में अपना नाम, वरीयता क्रम और प्राप्त अंकों की स्थिति देख सकते हैं।
Vidya Sambal Merit List Cutoff Result 2026 संबल योजना की अस्थाई वरीयता सूची
विद्या संबल योजना में चयन सीधे प्राप्त आवेदनों और निर्धारित मेरिट के आधार पर किया जाता है। सामान्य तौर पर वरीयता निर्धारित करते समय संबंधित पद की शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता के अंकों को निर्धारित अंकभार के अनुसार शामिल किया जाता है।
उपलब्ध नियमों के अनुसार कई शिक्षण पदों में शैक्षणिक योग्यता के 75 प्रतिशत और प्रशैक्षणिक योग्यता के 25 प्रतिशत अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। समान अंक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाती है।
Vidya Sambal Merit List Cutoff Result 2026 अलग स्कूल अलग मेरिट
इस बार अलग-अलग विद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों के लिए सूचियां अलग-अलग जारी की जा सकती हैं। इसलिए अभ्यर्थी केवल किसी एक सामान्य PDF के बजाय अपने आवेदन वाले संस्थान की अस्थाई वरीयता सूची जरूर देखें।
Cutoff कितनी गई?
विद्या संबल योजना की कोई एक राज्य स्तरीय Cutoff सभी अभ्यर्थियों के लिए लागू नहीं होती। कटऑफ पद, विषय, संस्था और उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार अलग-अलग रह सकती है। इसलिए किसी एक अंक को पूरे राजस्थान की कटऑफ मानना सही नहीं होगा। भीलवाड़ा जिले की Cutoff अभी 55 अंक रही जिसमें सेवानिवृत कर्मचारियों को प्राथमिकता दी गई हैं बाकी की Cutoff 47 अंक रही ।
अभ्यर्थी अपनी सूची में अपने नाम के सामने दिए गए मेरिट अंक देखें और उसी पद के अंतिम चयनित/वरीय अभ्यर्थी के अंकों से अपनी स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। अस्थाई सूची में नाम आने के बाद भी चयन को अंतिम नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि इसके बाद आपत्तियों और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
Vidya Sambal Merit List Cutoff Result 2026 भीलवाड़ा जिले की सूची
राजस्थान विजय संबल योजना में भीलवाड़ा जिले की अस्थाई सूची जारी की गई है जिसके अंतर्गत लगभग 55 नंबर की कट ऑफ गई है आपको बता दे कि इनमें सबसे प्रमुख रूप से प्राथमिकता उन सभी कर्मचारियों को दी गई है जो सेवानिवृत्ति है यानी जो रिटायर्ड कर्मचारी है ।
उनका प्राथमिक रूप से इस योजना के अंतर्गत सबसे पहले सिलेक्ट किया गया है इस लिस्ट में सबसे ऊपर तीन जो उम्मीदा सेलेक्ट हुए हैं उनमें कि नहीं रिटायर्ड कर्मचारी है उसके बाद नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है इस प्रकार आप यह लिस्ट देख सकते हैं लिस्ट जहां भी आपको ब्लू कलर का लिंक देकर वहां पर क्लिक करके आप लिस्ट चेक कर सकते हैं ।
आपत्ति और आगे की प्रक्रिया
जारी कार्यक्रम के अनुसार पात्रता जांच एवं अस्थाई वरीयता सूची की प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाती हैं। इसके बाद दस्तावेजों की जांच और अंतिम वरीयता सूची जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। 2026 के कार्यक्रम में अंतिम वरीयता सूची एवं अनुमोदन की प्रक्रिया 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच निर्धारित की गई थी।