Bank Holiday Today September 2026: सितम्बर 2026 में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक देखें छुट्टियां

Bank Holiday Today September 2026

Bank Holiday Today September 2026: सितंबर 2026 में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Bank Holidays September 2026 सितंबर 2026 में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो यह खबर आपके लिए काफी काम की है। इस महीने अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टियों के कारण कई दिनों तक बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा। हालांकि, सभी राज्यों में एक जैसी छुट्टियां नहीं होंगी। कुछ अवकाश केवल विशेष राज्यों और शहरों में लागू होंगे।

बैंक छुट्टी की लिस्ट देखें

Bank Holiday Today September 2026 लगभग 13 दिन की छुट्टी

सितंबर महीने में बैंक करीब 13 दिन तक बंद रह सकते हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। खास तौर पर चेक जमा करने, बैंक अकाउंट से जुड़े जरूरी काम, लोन या KYC जैसे कार्यों के लिए पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा।

Bank Holiday Today September 2026 में बैंक की छुट्टियां क्यों रहेंगी?

बैंकों की छुट्टियां मुख्य रूप से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार निर्धारित होती हैं। इनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार शामिल होते हैं।

सितंबर 2026 में कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के कारण बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। ऐसे में किसी एक राज्य की छुट्टी को पूरे देश में लागू मानना सही नहीं होगा।

सितंबर 2026 बैंक हॉलिडे लिस्ट

सितंबर में पड़ने वाली छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश और विभिन्न राज्यों के स्थानीय त्योहार शामिल हैं। रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के कारण भी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

संभावित छुट्टियों में शामिल हैं:

  • 6 सितंबर – रविवार
  • 12 सितंबर – महीने का दूसरा शनिवार
  • 13 सितंबर – रविवार
  • 20 सितंबर – रविवार
  • 26 सितंबर – महीने का चौथा शनिवार
  • 27 सितंबर – रविवार

इसके अलावा सितंबर में अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहार और धार्मिक आयोजनों के कारण अतिरिक्त बैंक अवकाश रहेंगे। इसलिए राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में छुट्टियों की संख्या अलग हो सकती है।

Bank Holiday Today September 2026 क्या बैंक बंद होने पर ऑनलाइन काम होगा?

बैंक शाखा बंद होने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। आज के समय में UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाएं सामान्य तौर पर उपलब्ध रहती हैं। ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस चेक करने और कई अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालांकि, शाखा में जाकर होने वाले काम जैसे कुछ दस्तावेज जमा करना, कैश संबंधी कार्य, बैंक अधिकारी से मिलना या कुछ विशेष सेवाओं के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है।

Bank Holiday Today September 2026 बैंक जाने से पहले छुट्टी जरूर चेक करें

अगर आपको सितंबर में बैंक शाखा जाना है तो अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें। क्योंकि RBI की छुट्टियां राज्य और क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। किसी दूसरे राज्य में बैंक बंद होने का मतलब यह जरूरी नहीं कि आपके शहर में भी बैंक बंद हो।

Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान SET के एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट, जरूरी निर्देश जारी देखें

Rajasthan SET Admit Card 2026

Rajasthan SET Admit Card 2026: जारी SSO ID से ऐसे करें डाउनलोड, नई परीक्षा तिथि यहां देखें Rajasthan SET Admit Card 2026 राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा यानी Rajasthan SET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की ओर से आयोजित की जा रही राजस्थान SET परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी होने की अपडेट सामने आ गई है। अभ्यर्थी अपना Rajasthan SET Admit Card 2026 SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

SET की नई एग्जाम डेट नोटिस क्लिक करें

Rajasthan SET Admit Card 2026 इस बार दूसरी बार बदली तारीख

इस साल राजस्थान SET परीक्षा की तारीख में भी बदलाव किया गया है। पहले परीक्षा 6 सितंबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

राजस्थान SET एग्जाम में यह नहीं ले जाएं नहीं तो बाहर

Rajasthan SET Admit Card 2026 कब जारी हुआ?

राजस्थान SET 2026 के एडमिट कार्ड को लेकर जारी ताजा अपडेट के अनुसार 7 सितंबर 2026 को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। अभ्यर्थी राजस्थान SSO पोर्टल पर अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करके एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जैसी जानकारी दी जाएगी।

Rajasthan SET Admit Card 2026 नई परीक्षा तिथि

राजस्थान SET परीक्षा 2026 की पहले निर्धारित तारीख 6 सितंबर 2026 थी। बाद में परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया और अब यह परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।

Rajasthan SET Admit Card 2026 अब 13 सितंबर 2026

SSO ID से Rajasthan SET Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान SET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं—

  1. सबसे पहले राजस्थान SSO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपनी SSO ID और Password डालकर लॉगिन करें।
  3. लॉगिन करने के बाद संबंधित भर्ती/परीक्षा सेवा के विकल्प पर जाएं।
  4. यहां Rajasthan SET 2026 Admit Card के लिंक को तलाशें।
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर दिखाई देने वाले प्रवेश पत्र को ध्यान से चेक करें।
  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

अभ्यर्थी परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान संबंधी दस्तावेज भी लेकर जाएं और परीक्षा केंद्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

Rajasthan SET Admit Card 2026 परीक्षा का समय

उपलब्ध जानकारी के अनुसार राजस्थान SET 2026 परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में Paper 1 और Paper 2 शामिल होंगे। Paper 1 सामान्य प्रकृति का होगा, जबकि Paper 2 अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित रहेगा।

अभ्यर्थी ध्यान रखें Rajasthan SET Admit Card 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तारीख जैसी सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। किसी प्रकार की गलती दिखाई देने पर संबंधित आधिकारिक परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

Vidya Sambal Yojana Merit Cutoff List 2026: विद्या संबल की मेरिट और Cutoff लिस्ट जारी देखें

Vidya Sambal Yojana Merit Cutoff List 2026

Vidya Sambal Yojana Merit Cutoff List 2026: विद्या संबल योजना की मेरिट लिस्ट को लेकर अपडेट आ चुकी आपको बता दे की विद्या संबल योजना के अंतर्गत आवेदन की लास्ट डेट 7 सितंबर थी जो की और तिथि है और अब इसकी मेरिट लिस्ट बनाई जा रही है इसकी मेरिट किस प्रकार तय की गई है ।

और किस प्रकार इसमें सिलेक्शन होगा इसकी पूरी जानकारी यहां पर आपको दी जाएगी बता दे की विद्या संबल योजना का पहला चरण जिसमें सिर्फ फर्स्ट ग्रेड उम्मीदवारों के आवेदन लिए जा रहे हैं उसके बाद दूसरा चरण और तीसरा चरण होगा जिसमें सेकंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड के आवेदन होंगे तो यहां पर आपको बताएंगे की कट ऑफ लिस्ट किस प्रकार बनाई जा रही है ।

विद्या संबल योजना स्कोर कार्ड देखें

Vidya Sambal Yojana Merit Cutoff List 2026 पहला चरण के फॉर्म

विद्या संबल योजना के पहले चरण के लिए सिर्फ फर्स्ट ग्रेड यानी स्कूल व्याख्याता के उम्मीदवारों के आवेदन लिए गए हैं जिसमें 07 सितंबर लास्ट डेट रखी गई थी अब इसके आवेदन हो चुके हैं और अब मेरिट लिस्ट बनाई जा रही है ।

यह रिजल्ट जारी होने के बाद सेकंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड के लिए विद्या संबल योजना को शुरू किया जाएगा आपको बता दे की फर्स्ट ग्रेड के आवेदन की लास्ट डेट 7 सितंबर थी और सभी जिलों की पदों की लिस्ट जारी की गई थी उसके बाद इसके लिए आवेदन हुए थे और अब इसकी मेरिट लिस्ट बनाई जा रही है ।

विद्या संबल योजना Cutoff लिस्ट के लिए यहां देखें

Vidya Sambal Yojana Merit Cutoff List 2026 कैसे बनाई मेरिट

विद्या संबल योजना में मेरिट लिस्ट किस प्रकार बनाई गई है इसको लेकर आपको बता दे कि इसमें आपको सबसे पहले जितने भी रिक्त पद है उन पदों का आंकड़ा जो जारी किया गया है उसके अनुसार सभी उम्मीदवारों के आवेदन हो चुके हैं ।

जैसे कि बीकानेर जिले में कुल 205 अधिक पदों पर कुल मिलाकर 907 आवेदन आए हैं अब इनमें से एक पद पर तीन उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाएगा और इस प्रकार एक पैनल तैयार किया जाएगा जिसमें एक पद के लिए तीन उम्मीदवार को सेलेक्ट किया जाएगा इसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता और प्रशिक्षणिक योग्यता दोनों को मिलाकर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी ।

Vidya Sambal Yojana Merit Cutoff List 2026 तैयार होगा मेरिट पैनल

उसके बाद जो पहले पैनल लिस्ट में जारी किया जाएगा उसमें सभी उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाएगा और 7 दिन के भीतर उम्मीदवार को सहमति देनी होगी अगर उम्मीदवार सहमति नहीं देता है तो अगले उम्मीदवार को मौका दिया जाएगा इस प्रकार से इसकी मेरिट लिस्ट और पैनल तैयार होगा उसके बाद उसका रिजल्ट जारी किया जाएगा या नहीं लगभग 14 सितंबर तक यह फर्स्ट ग्रेड की योजना चलेगी उसके बाद सेकंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड शुरू होंगे ।

Vidya Sambal Yojana Merit Cutoff List 2026 दूसरा और तीसरा चरण

फर्स्ट ग्रेड के आवेदन होने के बाद और रिजल्ट जारी होने के बाद दूसरा चरण और तीसरा चरण शुरू होगा जिसके अंतर्गत सेकंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड के लिए आवेदन लिए जाएंगे जिसमें सबसे ज्यादा रिक्त पद सेकंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड के लिए है उसमें ज्यादा समय लगेगा सेकंड ग्रेड के लिए 25 दिन का समय तय किया गया है उसके बाद थर्ड ग्रेड के लिए लगभग 1 महीने का समय तय किया गया है ।

06 September 2026 Current Affairs Question Answer Hindi

06 September 2026 Current Affairs Question Answer Hindi

06 September 2026 Current Affairs Question Answer Hindi: जो भी उम्मीदवार रोजाना का करंट अफेयर्स पढ़ते हैं उनके लिए आपको हमारे इस वेबसाइट पेज पर रोजाना का करंट अफेयर्स देखने को मिलेगा जिसमें आपको सभी मोस्ट इंपोर्टेंट क्वेश्चन आंसर देखने को मिलेंगे ।

यह सभी क्वेश्चन आंसर आपको आगामी एग्जाम में काफी हेल्प करेंगे इसलिए आप रोजाना पेज पर विजिट करें और यहां से आप अपने क्वेश्चन आंसर की अच्छे से तैयारी कर सकते हैं आपको बता दे कि रोजाना की तैयारी से रोजाना थोड़ा-थोड़ा पढ़ने से ज्यादा भार नहीं होता है और आगे आसानी से परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं ।

06 September 2026 Current Affairs Question Answer Hindi रोजाना डेट के अनुसार

आपको बता दे कि आपके यहां पर हमारी वेबसाइट प्रदोजना आप अपने डेट के अनुसार करंट अफेयर्स सर्च करके फैट सकते हैं और एग्जाम jagran.in वेबसाइट पर भी सेट करके वापस आने से पढ़ सकते हैं इस पर आपको सभी प्रकार के करंट अफेयर्स

इन प्रश्न उत्तर की PDF के लिए क्लिक करें

Rajasthan Daily Current Affairs Utkarsh Classes, Daily Current Affairs Utkarsh Classes Jodhpur, Teacher Vacancy Current Affairs Daily, 06 September Current Affairs Hindi Utkarsh Classes, 07 September Current Affairs Utkarsh Classes Jodhpur के क्वेश्चन आंसर मिलेंगे ।

यहां देखें प्रश्न – उत्तर —

प्रश्न 1. पहली पंचवर्षीय योजना कब शुरू हुई?
उत्तर: 1 अप्रैल 1951 से 1956 तक।

प्रश्न 2. पहली पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी?
उत्तर: हेरोल्ड-डोमर मॉडल।

प्रश्न 3. पहली पंचवर्षीय योजना का प्रारूप किसने तैयार किया था?
उत्तर: के. एन. राज।

प्रश्न 4. पहली पंचवर्षीय योजना का मुख्य फोकस क्या था?
उत्तर: कृषि।

प्रश्न 5. पहली पंचवर्षीय योजना में विकास दर का लक्ष्य कितना था?
उत्तर: 2.1%।

प्रश्न 6. पहली पंचवर्षीय योजना में वास्तविक विकास दर कितनी रही?
उत्तर: 3.6%।

प्रश्न 7. दूसरी पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली?
उत्तर: 1956 से 1961 तक।

प्रश्न 8. दूसरी पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी?
उत्तर: महालनोबिस मॉडल।

प्रश्न 9. महालनोबिस मॉडल में किस क्षेत्र पर विशेष बल दिया गया?
उत्तर: भारी उद्योगों पर।

प्रश्न 10. भिलाई, राउरकेला और दुर्गापुर इस्पात संयंत्रों की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना में हुई?
उत्तर: दूसरी पंचवर्षीय योजना में।

प्रश्न 11. भिलाई इस्पात संयंत्र किस राज्य में है?
उत्तर: छत्तीसगढ़।

प्रश्न 12. राउरकेला इस्पात संयंत्र किस राज्य में है?
उत्तर: ओडिशा।

प्रश्न 13. दुर्गापुर इस्पात संयंत्र किस राज्य में है?
उत्तर: पश्चिम बंगाल।

प्रश्न 14. दूसरी पंचवर्षीय योजना में विकास दर का लक्ष्य कितना था?
उत्तर: 4.5%।

प्रश्न 15. दूसरी पंचवर्षीय योजना में वास्तविक विकास दर कितनी रही?
उत्तर: 4.27%।

प्रश्न 16. तीसरी पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली?
उत्तर: 1961 से 1966 तक।

प्रश्न 17. तीसरी पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी?
उत्तर: सुखमय चक्रवर्ती मॉडल।

प्रश्न 18. तीसरी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर: कृषि और उद्योग दोनों का विकास।

प्रश्न 19. तीसरी पंचवर्षीय योजना के दौरान भारत-पाकिस्तान युद्ध कब हुआ?
उत्तर: 1965 में।

प्रश्न 20. तीसरी पंचवर्षीय योजना के दौरान भारत-चीन युद्ध कब हुआ?
उत्तर: 1962 में।

प्रश्न 21. ‘जय जवान जय किसान’ का नारा किसके द्वारा दिया गया था?
उत्तर: लाल बहादुर शास्त्री।

प्रश्न 22. फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना कब हुई?
उत्तर: 1965 में।

प्रश्न 23. योजना अवकाश (Plan Holiday) कब रहा?
उत्तर: 1966 से 1969 तक।

प्रश्न 24. योजना अवकाश के दौरान किस क्रांति की शुरुआत की गई?
उत्तर: हरित क्रांति।

प्रश्न 25. चौथी पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली?
उत्तर: 1969 से 1974 तक।

प्रश्न 26. चौथी पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी?
उत्तर: अशोक रुद्र मॉडल।

प्रश्न 27. चौथी पंचवर्षीय योजना का प्रारूप किसने तैयार किया था?
उत्तर: डी. आर. गाडगिल।

प्रश्न 28. चौथी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर: स्थिरता के साथ आर्थिक विकास।

प्रश्न 29. चौथी पंचवर्षीय योजना में विकास दर का लक्ष्य कितना था?
उत्तर: 5.5% से 5.7%।

प्रश्न 30. चौथी पंचवर्षीय योजना में वास्तविक विकास दर कितनी रही?
उत्तर: 3.3%।

प्रश्न 31. 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब हुआ?
उत्तर: 1969 में।

प्रश्न 32. भारत का पहला परमाणु परीक्षण कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: 1974 में पोखरण में।

प्रश्न 33. भारत के पहले परमाणु परीक्षण का कोड नाम क्या था?
उत्तर: ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा।

प्रश्न 34. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली?
उत्तर: 1974 से 1978 तक।

प्रश्न 35. समय से पहले समाप्त होने वाली एकमात्र पंचवर्षीय योजना कौन-सी थी?
उत्तर: पाँचवीं पंचवर्षीय योजना।

प्रश्न 36. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी?
उत्तर: डी. पी. धर मॉडल।

प्रश्न 37. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य लक्ष्य क्या था?
उत्तर: गरीबी उन्मूलन।

प्रश्न 38. रोलिंग प्लान भारत में कब लागू हुआ?
उत्तर: 1978 से 1980 तक।

प्रश्न 39. रोलिंग प्लान के जनक कौन थे?
उत्तर: गुन्नार मिर्डल।

प्रश्न 40. गुन्नार मिर्डल की प्रसिद्ध पुस्तक का नाम क्या है?
उत्तर: एशियन ड्रामा।

प्रश्न 41. भारत में रोलिंग प्लान लागू करने वाले कौन थे?
उत्तर: लकड़वाला।

प्रश्न 42. छठी पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली?
उत्तर: 1980 से 1985 तक।

प्रश्न 43. छठी पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी?
उत्तर: आगत-निर्गत (Input-Output) मॉडल।

प्रश्न 44. छठी पंचवर्षीय योजना के प्रमुख लक्ष्य क्या थे?
उत्तर: रोजगार सृजन और गरीबी उन्मूलन।

प्रश्न 45. नाबार्ड की स्थापना कब हुई?
उत्तर: 1982 में।

प्रश्न 46. 1980 में कितने और बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ?
उत्तर: 6 बैंकों का।

प्रश्न 47. सातवीं पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली?
उत्तर: 1985 से 1990 तक।

प्रश्न 48. सातवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य लक्ष्य क्या था?
उत्तर: आधुनिकीकरण के साथ सामाजिक न्याय।

प्रश्न 49. सातवीं पंचवर्षीय योजना का नारा क्या था?
उत्तर: रोटी, रोजी और उत्पादकता।

प्रश्न 50. सातवीं पंचवर्षीय योजना में वास्तविक विकास दर कितनी रही?
उत्तर: 6%।

प्रश्न 51. सेबी की स्थापना कब हुई?
उत्तर: 1988 में।

प्रश्न 52. 1990 से 1992 के बीच क्या रहा?
उत्तर: योजना अवकाश।

प्रश्न 53. 1991 में नई आर्थिक नीति के तहत किन तीन नीतियों को अपनाया गया?
उत्तर: उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (LPG)।

प्रश्न 54. 1991 में भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर: पी. वी. नरसिम्हा राव।

प्रश्न 55. 1991 में भारत के वित्त मंत्री कौन थे?
उत्तर: डॉ. मनमोहन सिंह।

प्रश्न 56. आठवीं पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली?
उत्तर: 1992 से 1997 तक।

प्रश्न 57. आठवीं पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी?
उत्तर: जॉन डब्ल्यू. मिलर मॉडल।

प्रश्न 58. आठवीं पंचवर्षीय योजना में किसके विकास पर बल दिया गया?
उत्तर: मानव संसाधन विकास।

प्रश्न 59. 73वाँ और 74वाँ संविधान संशोधन कब हुआ?
उत्तर: 1992 में।

प्रश्न 60. WTO की स्थापना कब हुई?
उत्तर: 1 जनवरी 1995।

प्रश्न 61. नौवीं पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली?
उत्तर: 1997 से 2002 तक।

प्रश्न 62. नौवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य लक्ष्य क्या था?
उत्तर: सामाजिक न्याय और समानता के साथ आर्थिक विकास।

प्रश्न 63. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कब शुरू हुई?
उत्तर: 25 दिसंबर 2000।

प्रश्न 64. कारगिल युद्ध किस पंचवर्षीय योजना के दौरान हुआ?
उत्तर: नौवीं पंचवर्षीय योजना।

प्रश्न 65. दसवीं पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली?
उत्तर: 2002 से 2007 तक।

प्रश्न 66. दसवीं पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी?
उत्तर: आगत-निर्गत मॉडल।

प्रश्न 67. दसवीं पंचवर्षीय योजना में वास्तविक विकास दर कितनी रही?
उत्तर: 7.6%।

प्रश्न 68. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम कब आया?
उत्तर: 2005 में।

प्रश्न 69. मनरेगा पूरे भारत में कब लागू हुआ?
उत्तर: 2 फरवरी 2006।

प्रश्न 70. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली?
उत्तर: 2007 से 2012 तक।

प्रश्न 71. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना का लक्ष्य क्या था?
उत्तर: तीव्र और समावेशी विकास।

प्रश्न 72. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना में वास्तविक विकास दर कितनी रही?
उत्तर: 8%।

प्रश्न 73. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान कौन-सा महत्वपूर्ण शिक्षा कानून लागू हुआ?
उत्तर: शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009।

प्रश्न 74. शिक्षा का अधिकार अधिनियम कब लागू हुआ?
उत्तर: 1 अप्रैल 2010।

प्रश्न 75. बारहवीं पंचवर्षीय योजना कब से कब तक चली?
उत्तर: 2012 से 2017 तक।

प्रश्न 76. बारहवीं पंचवर्षीय योजना का लक्ष्य क्या था?
उत्तर: तीव्र, सतत और समावेशी विकास।

प्रश्न 77. बारहवीं पंचवर्षीय योजना में आर्थिक विकास का अंतिम लक्ष्य कितना था?
उत्तर: 8%।

प्रश्न 78. बारहवीं पंचवर्षीय योजना में वास्तविक विकास दर कितनी रही?
उत्तर: लगभग 6.7% से 6.9%।

प्रश्न 79. बारहवीं पंचवर्षीय योजना में कृषि विकास का लक्ष्य कितना था?
उत्तर: 4%।

प्रश्न 80. बारहवीं पंचवर्षीय योजना में प्रजनन दर का लक्ष्य कितना था?
उत्तर: 2.1%।

प्रश्न 81. भारत की अंतिम पंचवर्षीय योजना कौन-सी थी?
उत्तर: बारहवीं पंचवर्षीय योजना।

India Post GDS Vacancy 2026 Cutoff: डाक सेवक GDS भर्ती 2026 की Cutoff सबसे कम, देखें

India Post GDS Vacancy 2026 Cutoff

India Post GDS Vacancy 2026 Cutoff: भारतीय ग्रामीण डाक सेवक वैकेंसी 2026 की घोषणा हो चुकी है आपको पता होगा कि इस वैकेंसी में इस बार लगभग 25000 पदों पर घोषणा की गई है और ग्रामीण डाक सेवा वैकेंसी के अंतर्गत अभी तक आज से आज तक कभी भी इस वैकेंसी के लिए किसी भी

प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं करवाया गया है हर बार ही यह वैकेंसी जब आयोजित होती है तब इसमें सिर्फ 10th क्लास के अंकों के आधार पर स्टूडेंट का सेलेक्शन किया जाता है जिसके ज्यादा अंक होते हैं उनको नौकरी दे दी जाती है यहां पर हम बात करेंगे इस बार कितने नंबर वालों का सिलेक्शन होने की संभावना है ।

India Post GDS Vacancy 2026 Cutoff अभी 2 सालों में 1 लाख भर्ती हुई

ग्रामीण डाक सेवा वैकेंसी 2026 में जो हाल ही में वैकेंसी हुई है उसमें लगातार यह चौथी वैकेंसी आयोजित करवाई जा रही है आपको बता दे की डाक विभाग की ओर से अब तक एक लाख को दो पर वैकेंसी 2025 से लेकर 2026 तक आयोजित हो चुकी है ।

और जितने भी स्टूडेंट जिनके अच्छे अंक थे यानी जिनके 90% या उससे ज्यादा अंक थे उन सभी स्टूडेंट का सिलेक्शन हो चुका है यानी अब कम अंक वाले स्टूडेंट का टाइम आ चुका है उनका सिलेक्शन होने की संभावना है आज हम यहां पर आपको बताएंगे कि किस प्रकार से और कितने नंबर के आधार पर आपका सिलेक्शन हो जाएगा ।

डाक सेवक फॉर्म के लिए यहां क्लिक करें

India Post GDS Vacancy 2026 Cutoff नहीं होती परीक्षा

भारतीय ग्रामीण डाक सेवक वैकेंसी में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या ऑनलाइन एग्जाम नहीं आयोजित करवाया जाता है यह आप सभी जानते हैं और इसमें जो आवेदन होते हैं उन आवेदन में 10th क्लास के अंकों के आधार पर और अन्य किसी भी प्रकार से कोई भी इंटरव्यू वगैरह कुछ नहीं होता है ।

सिर्फ दसवीं क्लास में आपके कितने नंबर है उन अंकों के आधार पर ही मेरिट तय की जाती है और उसके आधार पर ही इसमें सिलेक्शन दिया जाता है तो इस बार कितने नंबर होने वाले हैं पर इसका सिलेक्शन हो जाएगा यहां पर आपको इसकी जानकारी दी जा रही है ।

डाक सेवक GDS Cutoff देखें

India Post GDS Vacancy 2026 Cutoff कितने अंक होने पर नौकरी

भारतीय ग्रामीण डाक सेवक वैकेंसी जो इस बार नई वैकेंसी आयोजित करवाई जा रही है इस वैकेंसी के अंतर्गत कितने अंकों के आधार पर इसका सिलेक्शन हो जाएगा इसमें आपको बता दे कि जिस भी स्टूडेंट के 10th क्लास में अगर आपके सिर्फ 75% या उससे ज्यादा अंक है तो इस बार आपका सिलेक्शन होने का पूरा चांस है इस बार Cutoff कम रहने का क्या कारण है ।

इसको लेकर आपको बता दे कि इस बार जो कि आपको पीछे बताया गया है कि अब तक लगभग चौथी वैकेंसी ग्रामीण डाक सेवक की आयोजित करवाई जा रही है इसलिए लगातार वैकेंसी होने की वजह से लगभग सभी उम्मीदवार सेलेक्ट हो चुके हैं जिनके अच्छे अंक थे अब जो उम्मीदवार पीछे रहे हैं उन सभी का सिलेक्शन होने का पूरा चांस है ।

डाक सेवक Merit लिस्ट Pdf यहां देखें

India Post GDS Vacancy 2026 Cutoff Category Wise –

Gen – 75% (Marks In 10th Class)

OBC – 72% (Marks In 10th Class)

EWS – 69% (Marks In 10th Class)

SC/ST – 64% (Marks In 10th Class)

India Post GDS Vacancy 2026 Cutoff कब तक रिजल्ट

ग्रामीण डाक सेवक वैकेंसी में इस बार जो आवेदन लिए जा रहे हैं इनका रिजल्ट कब तक आएगा इसको लेकर आपको बता दे की डाक सेवक में अभी वैकेंसी की बहुत ज्यादा हो सकता है इसलिए इसके आवेदन जल्द से जल्द पूरे करके अगले आवेदन समाप्त होने की लास्ट डेट के बाद अगले 7 दिन में रिजल्ट जारी करने की घोषणा की गई है यानी जैसे ही आवेदन की डेट समाप्त होगी उसके साथ दिन बाद इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा ।

JNVU Admission 2026 Start Form Exam Date: JNV नवोदय एडमिशन 2026 शुरू देखें एग्जाम डेट

JNVU Admission 2026 Start Form Exam Date

JNVU Admission 2026 Start Form Exam Date: जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) आयोजित की जाती है। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, जबकि कक्षा 9वीं में खाली सीटों पर लेटरल एंट्री के जरिए प्रवेश मिलता है।

नवोदय क्लास 6th फॉर्म यहां क्लिक करें।

JNVU Admission 2026 Start Form Exam Date के लिए आवेदन

कक्षा 6वीं के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए JNVST आवेदन प्रक्रिया पहले ही आयोजित की जा चुकी थी। वहीं वर्तमान में NVS की ओर से कक्षा 9वीं लेटरल एंट्री 2027 के लिए आवेदन संबंधी सूचना जारी की गई है। इसलिए विद्यार्थियों को आवेदन वर्ष और शैक्षणिक सत्र को ध्यान से देखकर ही फॉर्म भरना चाहिए।

एग्जाम डेट के लिए यहां क्लिक करें।

JNVU Admission 2026 Start Form Exam Date क्लास 6वीं के लिए योग्यता

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए विद्यार्थी को संबंधित शैक्षणिक सत्र में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना जरूरी होता है। इसके अलावा जन्मतिथि और जिले से संबंधित पात्रता शर्तें भी लागू रहती हैं। विद्यार्थी का चयन JNVST प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

कक्षा 6वीं में चयन के बाद विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधाओं का लाभ मिलता है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह NVS के निर्धारित नियमों और उपलब्ध सीटों के अनुसार होती है।

नवोदय एग्जाम डेट 2026 यहां से देखें।

JNVU Admission 2026 Start Form Exam Date क्लास 9वीं में एडमिशन के लिए योग्यता

कक्षा 9वीं में प्रवेश लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट (LEST) के माध्यम से खाली सीटों पर किया जाता है। इसके लिए विद्यार्थी को संबंधित शैक्षणिक सत्र में मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। इसके साथ ही आयु, निवास और अन्य पात्रता शर्तें NVS की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार पूरी करनी होती हैं।

JNVU Admission 2026 Start Form Exam Date परीक्षा कब होगी?

कक्षा 6वीं के आगामी प्रवेश सत्र के लिए JNVST की परीक्षा तिथि NVS द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में निर्धारित की जाती है। उदाहरण के तौर पर 2027-28 सत्र के लिए कक्षा 6वीं की परीक्षा 28 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इसलिए विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करते समय केवल सोशल मीडिया या अनधिकृत वेबसाइटों पर निर्भर न रहें। परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और परिणाम से जुड़ी जानकारी NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जांचना सबसे सुरक्षित रहेगा।

JNVU Admission 2026 Start Form Exam Date आवेदन कैसे करें?

JNV में प्रवेश के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। विद्यार्थियों को NVS के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर संबंधित कक्षा की प्रवेश सूचना पढ़नी होगी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके आवश्यक जानकारी भरनी होती है और निर्धारित दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।

CTET New Exam Date 2026 News: CTET 2026 के लिए नई एग्जाम डेट की घोषणा देखें

CTET New Exam Date 2026 News

CTET New Exam Date 2026 News जैसा कि आप सभी जानते हैं कि केंद्रीय पात्रता परीक्षा यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट एग्जाम 2026 जो की 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाला था लेकिन किसी कारण से इस एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है और अभी इसकी नई एग्जाम डेट को लेकर जो उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं ।

उनको पूरी जानकारी दी जाएगी कि अब एग्जाम किस डेट को आयोजित होगा इसके साथ ही आपको यह भी पता होगा कि सीटेट एग्जाम के लिए दोबारा से आवेदन शुरू किए गए थे जो भी उम्मीदवार पीछे रह गए थे वह सभी इसके लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया था ।

CTET एग्जाम कब होगा देखें यहां से

CTET New Exam Date 2026 News क्योंकि स्थगित हुई एग्जाम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट एग्जाम 2026 सितंबर को आयोजित होने वाला था उसे एग्जाम को स्थगित क्यों किया गया इसको लेकर आपको बता दे कि इसमें कहीं ऐसी लाख उम्मीदवार थे जो पीछे रह चुके थे जिनको आवेदन का मौका नहीं मिला था ।

और किसी अन्य कारण की वजह से सीटेट एग्जाम को एक बार 6 सितंबर के लिए स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब इसके लिए दोबारा से फॉर्म शुरू कर दिए गए हैं और नई एग्जाम डेट को लेकर नोटिफिकेशन की जानकारी यहां पर आपको दी जा रही है इस जानकारी को पूरा देखें ।

CTET New Exam Date 2026 News अब कब होगा एग्जाम

सभी उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि अब सीटेट का एग्जाम कब होगा आपको पता है कि सीटेट एग्जाम के लिए लगभग 36 से 38 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और सभी उम्मीदवार देश भर से इस सीटेट एग्जाम में आवेदन करने के लिए इन सभी उम्मीदवारों में आवेदन किया है और सभी उम्मीदवार एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे हैं ।

CTET नई एग्जाम डेट नोटिस देखें

एग्जाम डेट को लेकर घोषणा होने वाले हैं आपको बता दे कि इसके एग्जाम डेट को लेकर जो सीबीएसई बोर्ड की ओर से जानकारी मिली है उसके अनुसार सीबीएसई बोर्ड के पास नवंबर के बाद बोर्ड एग्जाम के लिए व्यस्त हो जाएंगे इसलिए सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीटेट एग्जाम को अक्टूबर से पहले आयोजित करवाए जाने की पूरी संभावना है ।

CTET New Exam Date 2026 News अब अक्टूबर में

सीटेट एग्जाम की नई एग्जाम डेट को लेकर इस प्रकार से जानकारी मिली है कि अब सीटेट का एग्जाम जो की 6 सितंबर 2026 को होने वाला था यह एग्जाम एक ही दिन में दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होता है जिसमें सुबह पहली शिफ्ट में 7:30 से 9:30 बजे तक लेवल 1 के लिए एग्जाम आयोजित होता है और उसके बाद दूसरी शिफ्ट में लेवल 2 के लिए एग्जाम आयोजित करवाया जाता है जी एग्जाम को एक बार के लिए स्थगित कर दिया गया है ।

सीबीएसई बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सीटेट एग्जाम अब अक्टूबर में आयोजित होगा बताया जा रहा है कि 7 अक्टूबर को इस एग्जाम को आयोजित करवाने को लेकर तैयारी की जा रही है अगर सब कुछ सही रहा तो सीबीएसई बोर्ड के द्वारा सीटेट एग्जाम अब 7 अक्टूबर को एक ही दिन में दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित करवाया जाएगा जिसको लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है ।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: LIC गोल्डन जुबली छात्रवृत्ति योजना ₹50,000 की सहायता

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 शुरू की है।

इस योजना का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना है, जिनके परिवार की आय सीमित है। इस छात्रवृत्ति के तहत पात्र विद्यार्थियों को उनके कोर्स के अनुसार ₹15,000 से ₹50,000 तक सालाना सहायता मिल सकती है।

किसको कितनी स्कॉलरशिप देखें यहां से

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 क्या है?

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 के माध्यम से देश में सरकारी या निजी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा तकनीकी, व्यावसायिक और ITI से जुड़े पाठ्यक्रम भी योजना के दायरे में शामिल हैं। LIC के अनुसार छात्रवृत्ति दो श्रेणियों—General Scholarship और Special Scholarship—में दी जाती है।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के लिए योग्यता

General Scholarship के लिए ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2023-24, 2024-25 या 2025-26 में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो और शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संबंधित प्रथम वर्ष के कोर्स में प्रवेश लिया हो।

इसके लिए परिवार की वार्षिक आय ₹4.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। मेडिकल, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन, इंटीग्रेटेड कोर्स, डिप्लोमा, वोकेशनल कोर्स और ITI जैसे पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई करने वाले पात्र विद्यार्थियों के लिए भी Special Scholarship का प्रावधान है। इसके लिए भी निर्धारित अंक और पारिवारिक आय संबंधी शर्तें लागू हैं।

गोल्डन जुबली छात्रवृत्ति फॉर्म के लिए यहां क्लिक करें

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति?

कोर्स के अनुसार छात्रवृत्ति की राशि अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • मेडिकल कोर्स: ₹50,000 प्रति वर्ष
  • इंजीनियरिंग: ₹40,000 प्रति वर्ष
  • ग्रेजुएशन, इंटीग्रेटेड, डिप्लोमा, वोकेशनल और ITI: ₹20,000 प्रति वर्ष
  • Special Scholarship: ₹15,000 प्रति वर्ष तक

राशि निर्धारित नियमों और पात्रता पूरी करने पर किस्तों में दी जाती है।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 आवेदन की अंतिम तिथि

LIC की Golden Jubilee Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा कर देना चाहिए।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 में आवेदन कैसे करें?

पात्र विद्यार्थी LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 के आवेदन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, परिवार की आय, बैंक खाते और कोर्स से संबंधित जानकारी सही-सही भरना जरूरी है। LIC ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं है।