Rajasthan SET Admit Card 2026: जारी SSO ID से ऐसे करें डाउनलोड, नई परीक्षा तिथि यहां देखें Rajasthan SET Admit Card 2026 राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा यानी Rajasthan SET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।
यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की ओर से आयोजित की जा रही राजस्थान SET परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी होने की अपडेट सामने आ गई है। अभ्यर्थी अपना Rajasthan SET Admit Card 2026 SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
SET की नई एग्जाम डेट नोटिस क्लिक करें
Rajasthan SET Admit Card 2026 इस बार दूसरी बार बदली तारीख
इस साल राजस्थान SET परीक्षा की तारीख में भी बदलाव किया गया है। पहले परीक्षा 6 सितंबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।
राजस्थान SET एग्जाम में यह नहीं ले जाएं नहीं तो बाहर
Rajasthan SET Admit Card 2026 कब जारी हुआ?
राजस्थान SET 2026 के एडमिट कार्ड को लेकर जारी ताजा अपडेट के अनुसार 7 सितंबर 2026 को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। अभ्यर्थी राजस्थान SSO पोर्टल पर अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करके एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जैसी जानकारी दी जाएगी।
Rajasthan SET Admit Card 2026 नई परीक्षा तिथि
राजस्थान SET परीक्षा 2026 की पहले निर्धारित तारीख 6 सितंबर 2026 थी। बाद में परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया और अब यह परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।
Rajasthan SET Admit Card 2026 अब 13 सितंबर 2026
SSO ID से Rajasthan SET Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान SET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं—
- सबसे पहले राजस्थान SSO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपनी SSO ID और Password डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद संबंधित भर्ती/परीक्षा सेवा के विकल्प पर जाएं।
- यहां Rajasthan SET 2026 Admit Card के लिंक को तलाशें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाले प्रवेश पत्र को ध्यान से चेक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।
अभ्यर्थी परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान संबंधी दस्तावेज भी लेकर जाएं और परीक्षा केंद्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Rajasthan SET Admit Card 2026 परीक्षा का समय
उपलब्ध जानकारी के अनुसार राजस्थान SET 2026 परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में Paper 1 और Paper 2 शामिल होंगे। Paper 1 सामान्य प्रकृति का होगा, जबकि Paper 2 अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित रहेगा।
अभ्यर्थी ध्यान रखें Rajasthan SET Admit Card 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तारीख जैसी सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। किसी प्रकार की गलती दिखाई देने पर संबंधित आधिकारिक परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना बेहतर रहेगा।